जम्मू से होगा उपमुख्यमंत्री: उमर

उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री का पद वो सिर्फ जम्मू के किसी प्रतिनिधि को ही देंगे। उमर का कहना है कि वो यह सब इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि जम्मू के लोग अपने-आपको सत्ता से अलग न समझें।
कांग्रेस का होगा उपमुख्यमंत्री
38 वर्षीय उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि वो चाहते हैं कि राज्य का उपमुख्यमंत्री जम्मू का प्रतिनिधि होने के साथ-साथ कांग्रेस का हो। उमर ने कहा कि वो इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष एक प्रस्ताव रखेंगे, कि वो उपमुख्यमंत्री पद के लिए अपने एक प्रतिनिधि को नामित करें।
उमर ने कहा कि यदि कांग्रेस अपने प्रतिनिधि को इस पद पर तैनात करने से इंकार कर देगी, तो नेशनल कांफ्रेंस के किसी प्रतिनिधि को यह पद दिया जाएगा, लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि वो जम्मू का ही हो।


Click it and Unblock the Notifications