शेयर बाज़ारों में उतार-चढ़ाव जारी

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सोमवार बंद के मुकाबले 91.61 अंकों की तेजी के साथ 9,625.13 पर खुला। सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 104.53 अंकों की तेजी के साथ 9,638.05 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' सोमवार के मुकाबले 0.35 अंकों की मामूली तेजी के साथ 2,922.55 पर खुला। सुबह करीब 10 बजे निफ्टी 25.10 अंकों की तेजी के साथ 2,947.30 पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई में शुरुआती कारोबार की दर सकारात्मक रही। शुरुआती कारोबार में जहां 573 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई वहीं 184 कंपनियों के शेयरों के दामों में गिरावट दर्ज की गई।


Click it and Unblock the Notifications