पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द होंगे कम

यहां सोमवार को कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम में देवड़ा ने कटौती की समय सीमा बताने से इनकार दिया। हालांकि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 40 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ जाने के कारण पेट्रोल में प्रति लीटर 11 रुपए और डीजल में प्रति लीटर 3 रुपए तक कटौती किए जाने की संभावनाएं पैदा हो गई हैं।
सरकार ने इसी माह की शुरुआत में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।


Click it and Unblock the Notifications