बांग्लादेश में हसीना के नेतृत्व वाले गठबंधन की शानदार जीत (लीड-2)

हसीना की पार्टी अवामी लीग ने अकेले 230 सीटों पर जीत दर्ज की है और शेष सीटों पर उसके सहयोगी दलों ने जीत दर्ज की। दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को महज 29 सीटों पर जीत हासिल हुई।

हसीना के प्रमुख सहयोगी और पूर्व सैनिक शासक हुसैन मोहम्मद इरशाद की जातीय पार्टी ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की। हसीना, जिया और इरशाद ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में शानादर जीत दर्ज की है।

संसदीय चुनाव में कई हिंदू उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की। जीत हासिल करने वालों में अवामी लीग के सुरनजीत सेनगुप्ता, नारायण चंद्र चंदा, रमेशचंद्र सेन और मनोरंजन गोपालशील शामिल हैं। हसीना और उनके गठबंधन ने देश के सभी इलाकों में बेहतर प्रदर्शन किया।

इससे पूर्व वर्ष 2001 में हुए चुनाव में बीएनपी ने बड़ी जीत हासिल की थी। बीएनपी ने चुनावों में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से चुनाव नहीं हुए।

कुल 300 सीटों वाली संसद के लिए सोमवार को 299 सीटों पर मतदान हुआ था। एक प्रत्याशी के निधन हो जाने की वजह से एक सीट पर मतदान 12 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया है।

देश भर में 35216 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। राजधानी ढाका में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई थी।

चुनाव मैदान में कुल 1,555 उम्मीदवार थे। चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 200,000 से ज्यादा स्थानीय और 500 से ज्यादा विदेशी पर्यवेक्षक मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+