राजस्थान में लापरवाही बरतने वाले 2 चिकित्सक निलंबित
मुख्यमंत्री ने सोमवार शाम को यहां मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक में इस घटना के कारणों की समीक्षा की ओर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने ब्यावर नेत्र कैम्प के संबंध में प्रारम्भिक जांच में सावधानी नहीं बरतने के दोषी पाए गए वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अशोक बंसल एवं घनिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. मंजू गगरान को निलम्बित करने के निर्देश दिए।
इस कैम्प में जिन लोगों को अपनी आंखों की पूरी रोशनी गंवानी पड़ी उन्हें एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया कि ऑपरेशन थियेटर के लिए एक प्रोटोकॉल बनाया जाएगा और कैम्पों के लिए पृथक से एक गाइडलाइन जारी की जाएगी। इनकी सख्ती के साथ पालना करना अनिवार्य होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications