इजरायल गाजा पर जमीनी कार्रवाई की तैयारी में (लीड-3)
समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से खबर दी है कि इजरायली सैनिक गाजा से सटे फिलीस्तीनी सीमा के निकट पहुंच रहे हैं।
सेना के वाहन, टैंक और बसों में सवार सैनिक दक्षिण की ओर इजरायल से लगते गाजा सीमा की बढ़ रहे हैं।
इजरायल ने गाजा में इस्लामी विश्वविद्यालय और हमास के सरकारी कार्यालयों पर सोमवार तड़के हवाई हमले किए। इजरायली सेना के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी दी।
शनिवार से जारी हमलों में अब तक लगभग 345 से अधिक फिलीस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। इसके अलावा 1600 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों में दो इजरायली भी शामिल है।
इजरायल 19 दिसम्बर को समाप्त हुए संघर्ष विराम के बाद रॉकेट हमलों के जवाब में गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है।
इजरायली रक्षा मंत्री एहुद बराक ने रविवार को कहा कि गाजा पर हमला तब तक जारी रहेगा जब तक उनका लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता। रविवार को संयुक्त सुरक्षा परिषद ने गाजा पट्टी में तत्काल संघर्ष खत्म करने की अपील की थी।
उधर, मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार हमास द्वारा गाजा में दो वर्ष से भी ज्यादा अर्से से बंधक बनाया गया एक इजरायली सैनिक गिलाद शाहलित भी हमले में घायल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications