बोधगया को शाकाहारी क्षेत्र घोषित कराने के लिए अभियान
पटना, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। बौद्ध धर्म के अनुयायी बोधगया को शाकाहारी क्षेत्र घोषित करने के लिए प्रचार अभियान चलाए हुए हैं।
तिब्बतियों के शकाहारी सोसायटी के तेनजिन कुंगा लूदिंग ने आईएएनएस से कहा कि बोधगया को शाकाहारी क्षेत्र घोषित कराने के लिए हम स्थानीय लोगों और पर्यटकों में जागरूकता पैदा करने के साथ ही उनका समर्थन हासिल करने का भी प्रयास कर रहें हैं।
लूदिंग ने कहा कि तीर्थयात्रा के दौरान इस पवित्र स्थल में मांस खरीदना, बेचना या खाने से परहेज करना अभियान की सफलता की कुंजी है।
सोसायटी ने बोधगया क्षेत्र में सभी बौद्ध और गैर बौद्ध लोगों से शाकाहार का पालन करने का आग्रह किया है। लूदिंग ने कहा कि यह अभियान वर्ष 2006 से जारी है और इसे समर्थन भी मिल रहा है।
सोसायटी पर्चो, पोस्टर, स्टिकर और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से शाकाहार के प्रति जागरूकता पैदा कर रही है। सोसायटी अगले वर्ष से बोधगया के महाबोधि मंदिर के समीप शाकाहार पर एक फिल्म भी प्रदर्शित करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications