हिलेरी क्लिंटन के रणनीतिकार ने जरदारी की पार्टी से संबंध तोड़ा

वाशिंगटन, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। वैश्विक जनसंपर्क कंपनी बुर्सन मार्सटेलर ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के साथ अपने दो सालों का संबंध खत्म कर लिया है। इस कंपनी के प्रमुख अमेरिका की होने वाली विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के प्रचार सलाहकार मार्क पेन्न हैं।

अमेरिकी मीडिया में इस बारे में आई खबरों में कहा गया है कि जनसंर्पक कंपनी के इस कदम से हिलेरी के विरोधियों को मौका मिल गया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी, जिसका नेतृत्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी कर रहे हैं, से जनसंपर्क कंपनी का संबंध तोड़ना हिलेरी के लिए राजनीतिक तौर पर सहज साबित नहीं होगा। दरअसल, विदेश मंत्री के रूप में हिलेरी के सामने पाकिस्तान के अलावा उसके पड़ोसी देश भारत से भी संबंधों को बेहतर बनाए रखने की चुनौती होगी।

पिछले माह मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के पहले तक बुर्सन मार्सटेलर ने पीपीपी के लिए अच्छा काम किया। मुंबई हमलों के लिए भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा को जिम्मेदार ठहराया था।

समझौते के मुताबिक जनसंपर्क कंपनी अमेरिका के 100 राजनीतिक पत्रकारों और व्यापारिक हस्तियों का साक्षात्कार कराने वाली थी।

समझौते में यह भी कहा गया था कि मार्क पेन्न की मार्केट रिसर्च सलाहकार कंपनी पेन्न, शोन, बरलैंड और एसोसिएट्स भी इसमें सहयोग प्रदान करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+