मुंबई हमले की जांच के लिए समिति गठित (लीड-1)
यह घोषणा मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने यहां राज्य विधानसभा में की। यह समिति दो महीने के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
समिति में प्रधान के अलावा सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी वी. बालाचंद्रन भी शामिल होंगे जिन्होंने असम और मिजोरम में शांति प्रक्रिया के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। समिति को कैबिनेट का दर्जा दिया गया है और वह जांच के दौरान नौकरशाह और पुलिस अधिकारियों को तलब कर सकती है।
चह्वाण ने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी कि मुंबई हमले की जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रधान वर्ष 1980 के मध्य तत्कालीन राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय गृह सचिव थे। उन्होंने राजनयिक के रूप में भी काम किया और कई सारी किताबें भी लिखी है।
उल्लेखनीय है कि विपक्ष नौकरशाह और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती आ रही है।
ज्ञात हो कि मुंबई हमले में 170 लोग मारे गए थे और 300 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications