मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री को छोड़ सभी मंत्रियों में जिले के प्रभारों का बंटवारा

मंत्रिमंडल के 14 कैबिनेट स्तर के मंत्रियों में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर ही इकलौते ऐसे है जिन्हें एक जिला अर्थात सागर का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा वित्त मंत्री राघवजी को होशंगाबाद व इन्दौर, जल संसाधन मंत्री जयंत मलैया को ग्वालियर व टीकमगढ, उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को धार, झाबुआ व उज्जैन, पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव को दमोह व छतरपुर, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनूप मिश्रा को भोपाल, राजगढ़ व गुना, गृह मंत्री जगदीश देवड़ा को रतलाम व देवास का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

इसी तरह जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकान्त शर्मा को सीहोर, बैतूल व हरदा, लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्र सिंह नागौद को शहडोल, अनूपपुर व डिन्डोरी, शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस को शाजापुर व आलिराजपुर, आदिम जाति व अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री जगन्नाथ सिंह को रीवा व सीधी, कृषि मंत्री डॉ़ रामकृष्ण कुसमरिया को जबलपुर व कटनी, सहकारिता मंत्री गौरीशंकर बिसेन को मंडला, छिन्दवाड़ा व नरसिंहपुर और पर्यटन मंत्री तुकोजीराव पवार को अशोक नगर व बड़वानी का प्रभार दिया गया है।

स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्रियों में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को रायसेन व विदिशा, खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री पारस जैन को मंदसौर व नीमच, महिला बाल विकास मंत्री रंजना बघेल को खंडवा बुरहानपुर व खरगौन और वन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को सतना, उमरिया व सिंगरौली का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त गृह राज्यमंत्री नारायण सिंह कुशवाह को दतिया व शिवपुरी, सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल को श्योंपुर, मुरैना व भिन्ड, आदिम जाति और अनुसूचित जाति कल्याण राज्योंत्री हरिशंकर खटीक को पन्ना और पंचायत राज्यमंत्री देवी सिंह को बालाघाट व सिवनी का प्रभार सौंपा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+