बिहार में शवों को दफनाने को लेकर तनाव बरकरार (लीड-1)

पुलिस सूत्रों के मुताबिक माधवबिगहा गांव में शुक्रवार को कमरूद्दीन अंसारी की मौत हो गई। इसके बाद शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले जाया गया परंतु एक समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताते हुए शव को दफनाने से रोक दिया। समुदाय के लोगों का कहना था कि कब्रिस्तान की जमीन हमारी है, उस पर शव को नहीं दफनाने दिया जाएगा। इसके बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया।

इधर सोमवार को गांव में सैरना खातुन की भी मौत हो गई। दोनों शवों को अब तक दफनाया नहीं गया है तथा तनाव व्याप्त है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए मगध क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) प्रवीण वशिष्ठ ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि गांव में तनाव व्याप्त है परंतु स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक गांव में कैम्प कर रहे हैं। दोनों समुदायों के वरिष्ठ लोगों को बुलाकर जमीन के विवाद का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+