मध्यप्रदेश में शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने की कवायद
स्कूल से लेकर कॉलेज तक की शिक्षा अर्जित करने के दौरान छात्र अपने भविष्य के प्रति सजग नहीं होता और उसे अपनी क्षमता का भी एहसास नहीं होता, जिसके चलते वह सही क्षेत्र और रोजगार का चयन नहीं कर पाता। इसी बात को ध्यान में रखकर प्रदेश की शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनिस ने शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के मकसद से जिम्मेदार अधिकारियों के साथ मिलकर एक रणनीति को अंजाम देने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
पिछले तीन दौर की हुई बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रदेश का शैक्षणिक वातावरण ऐसा बनाने की जरूरत है जिससे छात्र न सिर्फ आत्मनिर्भर बनें बल्कि स्वावलंबी भी बन सकें। छात्रों को शिक्षण के दौरान ही इस बात का एहसास हो जाना चाहिए कि वह भविष्य में किस क्षेत्र में और किस रोजगार में जा सकते हैं।
शिक्षा मंत्री का मानना है कि छात्रों को पर्याप्त तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए। इसके अलावा 10वीं तथा 12वीं के छात्रों की शिक्षा अर्जन के दौरान ही काउन्सिलिंग आवश्यक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications