जम्मू व लद्दाख में उपेक्षा हुई तो चुप नहीं रहेंगे : आडवाणी
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में भाजपा सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में शिमला में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा, "जम्मू कश्मीर में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। एक नया गठबंधन बनेगा। भाजपा उसका हिस्सा नहीं बनेगी लेकिन नई सरकार का चाहे किसी की भी बने, भाजपा की उपेक्षा नहीं की जा सकती।"
उन्होंने कहा, "यदि अमरनाथ प्रकरण की पुनरावृत्ति होती है, अलगाववादियों और आतंकवादियों से निपटने में नरम रवैया अपनाया जाता है और जम्मू व लद्दाख के न्यायसंगत हितों की अनदेखी की जाती है तो हम चुप नहीं बैठेंगे।"
इससे पहले आडवाणी ने कहा, "मैं जम्मू-कश्मीर की जनता को दो बातों के लिए धन्यवाद देता हूं। पहली यह कि राज्य की जनता ने अलगाववादियों के चुनाव बहिष्कार के आह्वान को पूरी तरह नकार दिया और दूसरी यह कि जनता ने भाजपा को शानदार सफलता दिलाई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications