पाकिस्तान ने आतंकवादियों के खिलाफ नया अभियान शुरू किया (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार टैंक, तोपखाने लड़ाकू हेलीकाप्टरों के साथ सेना ने मंगलवार सुबह खबर कबायली जिले के जमरूद क्षेत्र में प्रवेश किया। सेना का उद्देश्य उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत में अपहरण और नाटों के आपूर्ति काफिले के ट्रकों पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है।
जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी तारिक हयान ने कहा कि हमने 26 ऐसे आतंकवादी ठिकानों की पहचान की है जिनको नष्ट किया जाना है।
हयात के अनुसार कार्रवाई समाप्त होने और इस महत्वपूर्ण मार्ग के खतरा मुक्त होने तक नाटो को इस रास्ते से सामानों की आपूर्ति रोक दी गई है।
माना जाता है कि जमरूद के कुकीखेल कबीले आतंकवादियों को शरण देते हैं। हयात ने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो जमरूद के अलावा अन्य इलाकों में भी सैनिक कार्रवाई की जाएंगी।
सैनिकों को आतंकवादियों के कुछ प्रतिरोध का सामना भी करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलीबारी में पांच लोग घायल हुए। एक सुरक्षा अधिकारी भी घायल हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications