कर्नाटक उपचुनाव : भाजपा को मिली 5 सीटें, पूर्ण बहुमत हासिल (लीड-3)

पांच सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ ही 225 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के अब 115 सदस्य हो गए हैं। भाजपा के अभी तक 110 सदस्य थे और छह निर्दलीयों के सहारे उसकी सरकार बनी थी। छह में से पांच को राज्य सरकार में मंत्री बनाया गया था। निर्दलीयों को मिलाकर राज्य विधानसभा में सरकार के पक्ष में विधायकों का आंकड़ा 121 हो गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार मुख्य विपक्षी जनता दल सेक्युलर ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने कारवार, अराभावी, देवदुर्ग, डोडाबल्लापुर और हुक्केड़ी विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की है।

जनता दल सेक्युलर के उम्मीदवार मधुगिरि, तुरुवेक्करी और मादुर विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करने में कामयाब रहे। तुरुवेक्करी में निर्वाचन अधिकारियों ने भाजपा उम्मीदवार की जीत की घोषणा की थी लेकिन जनता दल-सेक्युलर और कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा आपत्ति दर्ज करने और फिर से मतगणना कराए जाने की मांग के बाद निर्वाचन आयोग ने घोषणा वापस ले ली।

भाजपा के जिन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है उसमें उमेश काट्टी, बालचंद्र जारकिहोली, आनंद असनोतिकर, शिवगोड़ा नायक और जे.नरसिंहस्वामी शामिल हैं।

काट्टी, जारकिहोली और नायक राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी मधुगिरि विधानसभा क्षेत्र से जीतने में कामयाब रहीं।

कांग्रेस के तीन और जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) के चार विधायकों के इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो जाने के कारण इन सीटों पर उपचुनाव हुए। एक सीट जेडीएस विधायक के निधन से खाली हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+