गाजा पट्टी में इजरायली हमला जारी, अब तक 360 मरे (लीड-2)

समाचार एजेंसी डीपीए ने गाजा आपातकालीन सेवा प्रमुख मोवइया हसनैन के हवाले से बताया कि उत्तरी गाजा शहर में इजरायली सेना द्वारा किए गए मिसाइल हमले में चार व 11 वर्षीय दो बहनों की मौत हो गई।

हमास विद्रोहियों के एक कमांडर के घर पर इजरायली लड़ाकू विमान एफ16 द्वारा किए गए हमले में सात अन्य फिलीस्तीनी मारे गए। फिलीस्तीनी सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को कार्रवाई से पहले ही हमास विद्रोही सभी मकान खाली कर चुके थे। यहां मरने वाले सभी पड़ोसी थे।

मिसाइल हमले में दक्षिणी गाजा पट्टी में संयुक्त राष्ट्र की ओर से चलाए जा रहे स्कूल के एक गार्ड की भी मौत हो गई।

उधर, हमास विद्रोही हमले के बावजूद अभी भी इजरायल पर रॉकेट और मोर्टर से हमले जारी रखे हुए हैं। हमले में दो अन्य इजरायलियों की मौत हो गई। हमास की ओर से शनिवार से जारी हमले में अब तक चार इजरायली मारे जा चुके हैं, जबकि अनेक घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल है।

मिस्र की मध्यस्थता में युद्ध विराम समझौते के औपचारिक रूप से समाप्त होने के बाद रॉकेट हमलों के जवाब में इजरायली सेना गाजा पट्टी में स्थित हमास के ठिकानों पर लगातार हवाई हमले कर रही है।

रविवार को इजरायली सेना, टैंक और सैन्य वाहनों को दक्षिण की सीमा पर तैनात कर दिया गया था। इजरायल ने सोमवार को गाजा पट्टी के आसपास के क्षेत्रों को 'सैन्य क्षेत्र' घोषित कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+