सरकार पत्रकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : शेरी रहमान

इस्लामाबाद, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार पत्रकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और मीडिया की आजादी एवं अधिकारों को हर कीमत पर बहाल रखा जाएगा। यह कहना है पाकिस्तान की सूचना एवं प्रसारण मंत्री शेरी रहमान का।

ऑनलाइन न्यूज एजेंसी ने रहमान को उद्धृत करते हुए कहा, "निरंकुश और लोकतांत्रिक सरकारों के बीच सबसे बड़ा फर्क यह होता है कि लोकतांत्रिक सरकार उन संस्थाओं का संरक्षण करती है जो जन प्रतिनिधित्व प्रणाली को पुख्ता बनाए। मीडिया भी इन संस्थाओं में शुमार है। सरकार-मीडिया संबंध इस पर निर्भर करता है कि सरकार मौलिक अधिकारों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के प्रति किस हद तक प्रतिबद्ध है।"

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से अतीत में वषरें तक सरकार और मीडिया का संबंध खराब रहा। इसके लिए तत्कालीन सत्ता की निरंकुशता जिम्मेवार थी। उन्होंने कहा सरकार उन ढांचों को खत्म करने के लिए वचनबद्ध है जो राजनीतिक फायदे के लिए हिंसा को बढ़ावा देते रहे हैं।

रहमान ने कहा कि पाकिस्तान में ऐसे तत्वों को सिर उठाने का मौका नहीं दिया जाएगा जो प्रशासनिक तंत्र को प्रभावित करने या उसके साथ छेड़छाड़ करने की जुर्रत करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+