बिहार में शवों को दफनाने को लेकर तनाव
तनाव तब बढ़ा जब एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों को दो शव दफन करने से रोक दिया। जिले के गांव माधव बीघा के एक समुदाय विशेष में इसे लेकर आक्रोश है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब शव को कब्रिस्तान में दफनाने के लिए लाया गया तो दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने शव को दफन नहीं करने दिया। इससे पहले भी ऐसा वाकया हुआ था।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "एक समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इलाके में तनाव है।" इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। यह गांव नीमचक बथानी पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बावजूद शव को दफनाने नहीं दिया गया। गया के पुलिस अधीक्षक आऱ मलार विझी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम इस विवाद का शांतिपूर्ण हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं।"
मगध के संभागीय आयुक्त क़े पी रमैया घटना स्थल की ओर रवाना हो गए हैं। गांव में आला पुलिस अधिकारी डेरा डाले हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications