उत्तरप्रदेश में एक और अभियंता से वसूली की कोशिश

अपर पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि शहर की सिंचाई विभाग कॉलोनी में रहने वाले बाढ़ खंड अभियंता एच.एन. सिंह ने आरोप लगाया है कि सोमवार देर रात स्थानीय ठेकेदार भानु प्रताप मिश्रा रायफल से लैस होकर अपने चार समर्थकों के साथ वसूली के मकसद से उनके घर पहुंचा।

इस दौरान शोर शराबा सुनकर मुहल्ले वाले चिल्लाने लगे, जिससे ठेकेदार समर्थकों समेत अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें एक रायफल बरामद हुई।

पुलिस उपाधीक्षक नरेश चंद्र ने बताया कि फरार ठेकेदार भानु प्रताप मिश्रा और उसके चार अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ठेकेदार के किसी राजनीतिक दल से जुड़े होने के सवाल पर चंद्र ने कहा कि इसकी पड़ताल की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को उप्र लोक निर्माण विभाग के अभियंता मनोज गुप्ता की कथित तौर पर चंदा न देने पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक शेखर तिवारी द्वारा हत्या करवा दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+