आडवाणी धर्मनिरपेक्ष नेता हैं : शाहनवाज

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों की तरह मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में नहीं देखते बल्कि देश के सम्मानित नागरिकों की तरह देखते हैं। वास्तव में वे एक धर्मनिरपेक्ष नेता हैं। यह कहना है भाजपा अल्पसंख्यक मोर्च के अध्यक्ष व लोकसभा में पार्टी के एकमात्र मुसलमान प्रतिनिधि सैयद शाहनवाज हुसैन का।

शाहनवाज ने आईएएनएस से एक विशेष बातचीत में कहा, "देश आज संकट के दौर से गुजर रहा है। महंगाई और आतंकवाद जैसी समस्याओं ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। संकट की इस घड़ी में देश को आडवाणी जैसे नेता की जरूरत है। वे ही देश को कुशल नेतृत्व दे सकते हैं और देश को विकास की पटरी पर लौटा सकते हैं।"

आडवाणी को मुसलमान विरोधी कहने वालों की आलोचना करते हुए शाहनवाज ने कहा, "आडवाणी धर्मनिरपेक्ष नेता हैं, इसमें कोई शक ही नहीं हैं।"

उन्होंने कहा, "तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों के नेताओं की तरह आडवाणी मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में नहीं देखते। आडवाणी की निगाह में हर मुसलमान देश का एक सम्मानित नागरिक है।"

उन्होंने कहा, "भाजपा और आडवाणी यदि मुसमलान विरोधी होते तो मुझे पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य क्यों बनाते और क्यों मुझे भागलपुर से लोकसभा का टिकट देते जबकि मैं मुस्लिम बहुल किशनगंज से लोकसभा का चुनाव हार चुका था।"

अल्पसंख्यकों के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेसनीत केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए शाहनवाज ने कहा, "कांग्रेस ने मुसलमानों को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। उसने कभी भी मुसलमानों के पिछड़ेपन को दूर करने का प्रयास नहीं किया।"

उन्होंने दावा किया कि आडवाणी के नेतृत्व में केंद्र में यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनीं तो वह हिन्दू व मुसलमानों को एक समान दर्जा देगी।

शाहनवाज कहते हैं आतंकवाद राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा है लेकिन कोई सरकार यदि इस संवेदनशील मुद्दे पर नरम रुख अपनाती है तो इसका समाधान राजनीतिक तरीके से ही करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में पार्टी के लिए यह एक अहम मुद्दा होगा।

पाकिस्तान को आतंकवाद का कारखाना करार देते हुए शाहनवाज ने कहा कि विश्व के देशों के लिए आज पाकिस्तान सबसे बड़ा खतरा है।

आतंकवाद के मुद्दे पर सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "अब्दुल्ला का मानना है कि आतंकवाद पूरे विश्व के लिए खतरा है। कुछ लोगों के चलते आज पूरा मुसलमान कौम आतंकवाद के नाम पर बदनाम हो रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+