उमर संभालेंगे जम्मू कश्मीर की कमान (लीड-1)

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर मंगलवार सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ उमर की बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद दोनों दलों ने गठबंधन की औपचारिक घोषणा की।

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री व जम्मू कश्मीर के पार्टी प्रभारी पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य में कांग्रेस और नेकां के बीच गठबंधन के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। उमर अब्दुल्ला इस गठबंधन का नेतृत्व करेंगे और वे ही राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।"

इस मौके पर अब्दुल्ला ने कहा, "मैंने सोनियाजी से भेंट कर राज्य की राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया। मैंने गठबंधन सरकार बनाने का प्रस्ताव उनके सामने रखा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।"

सोनिया का आभार प्रकट करते हुएअब्दुल्ला ने कहा, "यह अफवाहें गलत थी कि कांग्रेस गठबंधन सरकार को बाहर से समर्थन करेगी। कांग्रेस सरकार में शामिल होगी और बराबर की भागीदार होगी।"

सरकार बनाने के फार्मूले पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "सरकार बनाने के फार्मूले पर कोई बातचीत नहीं हुई है। इस बारे में हम आगे बातचीत करेंगे।"

प्रधानमंत्री आवास पर बैठक से पहले कांग्रेस कोर समिति की बैठक हुई जिसमें तय किया गया कि जम्मू-कश्मीर में उमर के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनेगी और कांग्रेस उसमें शरीक होगी।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर की कुल 87 विधानसभा सीटों में नेशनल कांफ्रेंस को 28, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को 20 और कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+