गाजा पट्टी में इजरायली हमले जारी 10 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने फिलीस्तीनियों के हवाले से बताया कि इन इलाकों में इजरायली सेना द्वारा जारी बमबारी में 10 और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस कार्रवाई के दौरान अब तक मरने वालों की संख्या 360 तक पहुंच गई है और 1600 अन्य घायल हुए हैं।
उधर, हमास विद्रोही हमले के बावजूद अभी भी इजरायल पर रॉकेट और मोर्टर से हमले जारी रखे हुए हैं। हमले में दो अन्य इजरायलियों की मौत हो गई। हमास की ओर से शनिवार से जारी हमले में अब तक चार इजरायली मारे जा चुके हैं, जबकि अनेक घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल है।
मिस्र की मध्यस्थता में युद्ध विराम समझौते के औपचारिक रूप से समाप्त होने के बाद रॉकेट हमलों के जवाब में इजरायली सेना गाजा पट्टी में स्थित हमास के ठिकानों पर लगातार हवाई हमले कर रही है। रविवार को इजरायली सेना, टैंक और सैन्य वाहनों को दक्षिण की सीमा पर तैनात कर दिया गया। इजरायल ने सोमवार को गाजा पट्टी के आसपास के क्षेत्रों को 'सैन्य क्षेत्र' घोषित कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications