अमेरिका ने की हमला रोकने की अपील

जानड्रो ने बताया कि अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा को इस्राईल और हमास के बीच बढ़ी शत्रुता के बारे में कल सुरक्षा ब्रीफिंग मिलेगी। ओबामा इन दिनों हवाई में छुट्टियां मना रहे हैं।
जानड्रो राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश के साथ हैं। बुश इन दिनों टेक्सास के क्राफर्ड में छुट्टियां मना रहे हैं।
इस्राईली युद्धक विमानों ने गाजा पट्टी की ओर से हो रहे राकेट हमलों के जवाब में हमास के दर्जनों ठिकानों पर कल हवाई हमला किया। इसमें 200 से अधिक लोग मारे गए।


Click it and Unblock the Notifications