उमर होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री

Omar Abdullah
श्रीनगर, 29 दिसम्बरः नेशनल कांफ्रेंस के मुख्य संरक्षक फारुक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पार्टी प्रमुख एवं उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला होंगे। उधर उमर का कहना है कि राज्य का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

उमर ने संवाददाताओं से कहा, "अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कौन मुख्यमंत्री होगा। यह स्पष्ट है कि पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार मैं बनूंगा।"

उमर ने कहा कि इस समय हम कांग्रेस के साथ एक गठबंधन बनाने की ओर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। यदि मौसम ने साथ दिया तो डाक्टर साहब (फारुक अब्दुल्ला) आज नई दिल्ली जाकर कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करेंगे।

इसके पहले कई बार इधर-उधर करने के बाद फारुक ने उमर को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया। फारुक ने कहा, "मैं हमेशा पार्टी के लिए काम करने और राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका के बारे में सोचता था।

मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में उमर के चयन पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। एनसी विधायक दल अपनी बैठक में शीघ्र ही उनका नाम प्रस्तावित करेगा।"

उधर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का सोमवार दोपहर बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद और पार्टी के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज से मुलाकात का कार्यक्रम है। बैठक के बाद गठबंधन पर कांग्रेस के रुख की घोषणा हो सकती है।

नेशनल कांफ्रेंस ने 28 सीटों पर विजय हासिल की है और कांग्रेस के 17 विधायकों के समर्थन से वह सरकार बनाना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+