इजराइली हमले जारी, अबतक 300 मरे

गाजा, 29 दिसम्बर: गाजा पट्टी पर जारी इजराइली हमलों में अबतक मरने वालों की संख्‍या 300 पहुंच गई है। अब यह संघर्ष दोनों ओर से जारी है। इजराइली हमले के जवाब में को गाजा पट्टी से आतंकवादियों ने करीब 40 रॉकेट दागे।

रविवार को हुए इजरायली हमलों में सुबह तक मरने वालों की संख्या 271 हो गई थी। शाम तक यह संख्‍या 300 के ऊपर पहुंच गई। इन हमलों में 900 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

हमलों के चलते गाजा शहर में तबाही का मंजर है। चारों तरफ धुआं और रोते बिलखते लोग। अस्‍पतालों में शवों के ढेर और घायलों का तांता लगा हुआ है।

तमाम लोगों ने इन हमलों में अपने अंग तक गवा दिये। स्थिति इतनी भयावह है कि घायलों के इलाज के लिए खूत तक की कमी पड़ गई है।

गाजा के अस्‍पतालों ने लोगों से रक्‍त दान की अपील की है। तमाम इमारतों को भारी नुक्‍सान पहुंचा है। यही नहीं जगह-जगह खून के छींटें खौफनाक मंजर बयां कर रही है।

इन हमलों को रोकने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र और अमेरिका समेत तमाम देशों ने इजरायल से अपील की है। साथ ही चेतावनी भी दी है। हालांकि अमेरिका ने हमास के आतंकवादियों की भी निंदा की है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इजरायल ने 19 दिसम्बर को समाप्त हुए संघर्ष विराम के बाद करीब 300 रॉकेट हमलों के जवाब में गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बमबारी की।

वर्ष 1967 में इजरायल और गाजा के बीच छह दिनों तक चले युद्ध के बाद इस वर्ष दोनों के बीच हुए संघर्ष में सबसे अधिक फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+