छत्तीसगढ़: भीड़ पर नक्सलियों ने की आंधाधुंध फायरिंग

नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार में पहुंच कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पांच लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को कई गोलियां लगी हैं और उनकी हालत गंभीर है।
बस्तर के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के कोकरापारा में यह घटना हुई। जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गर्ग ने बताया कि करीब 50 की संख्या में हथियारों से लैस नक्सली साप्ताहिक बाजार में आए और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें एक विशेष पुलिस अधिकारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
गर्ग के मुताबिक दो अन्य मृतकों में एक शिक्षक और ग्रामीण हैं। घायलों को जगदलपुर शहर में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर है। घटना के बाद जिले में सुरक्षाबल तैनात कर दिये गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications