सेंसेक्स में 205, निफ्टी में 65 अंकों का उछाल

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' सोमवार को पिछले बंद की तुलना में 204.60 अंकोंे (2.19 प्रतिशत) की उछाल के बाद 9,533.52 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' में भी पिछले बंद की तुलना में 64.95 अंकों (2.27 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई। निफ्टी 2,922.20 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 40.86 अंकों (1.32 प्रतिशत) की उछाल के साथ 3,147.54 पर बंद हुआ। स्मालकैप में 22.97 अंकों (0.65 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की गई और यह 3,571.51 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications