किंगफिशर करेगी किराए में कटौती
मुंबई, 29 दिसंबरः निजी क्षेत्र की प्रमुख विमान सेवा कंपनी विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस जनवरी से अपने पूरे नेटवर्क पर किराए में कटौती करने जा रही है।
साल की शुरुआत किराए में कटौती के साथ करने की इच्छा जताते हुए माल्या ने कहा कि
घाटे में चल रही किंगफिशर, ईंधन के दाम गिरने के कारण इस माह पुनःसामान्य संचालन में आ जाएगी।
उन्होंने कहा, “कम्पनी में अब सब कुछ ठीक चल रहा है और मुझे उम्मीद है कि दिसम्बर के अंत तक कम्पनी का घाटा समाप्त हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक कम्पनी का कुल राजस्व 500 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू सकता है।
उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि किरायों में कितनी कटौती की जाएगी। माल्या का कहना था कि एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के सस्ता होने से किंगफिशर को कम दरों पर फाइव स्टार उड़ान के अनुभव की पेशकश कर बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने का मौका मिला है।


Click it and Unblock the Notifications