बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने निर्वाचन अधिकारियों के हवाले से बताया कि सुबह आठ बजे से मतदान जारी है जो शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान के शुरूआती घंटे में किसी प्रकार की अप्रिय घटना का कोई समाचार नहीं हैं।
देश भर में 35216 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं और इन चुनावों में 8.1 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राजधानी ढाका में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई।
आम चुनाव में मतदाता कुल 1,555 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। 300 सीटों वाली संसद के लिए सोमवार को 299 सीटों पर मतदान हो रहा है। एक प्रत्याशी का निधन हो जाने की वजह से एक सीट पर मतदान 12 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया है। 200,000 से ज्यादा स्थानीय और 500 से ज्यादा विदेशी पर्यवेक्षक देश भर कीचुनाव प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं।
चुनाव में मुख्य मुकाबला पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग और खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लोदश नेशनलिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधनों के बीच है।


Click it and Unblock the Notifications