चित्रकार मंजीत बावा का निधन (लीड)
नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। जाने-माने चित्रकार मंजीत बावा का लंबी बीमारी के बाद सोमवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।
बावा को चित्रों में रंगों के जीवंत इस्तेमाल के लिए जाना जाता है। तीन साल पहले एक मस्तिष्काघात के बाद से ही वह नीम बेहोशी (कोमा)में थे।
बावा के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। उनकी पत्नी का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो गया था।
पंजाब में वर्ष 1941 में जन्मे बावा ने नई दिल्ली के कॉलेज ऑफ आर्ट्स से पढ़ाई की। उन्होंने एसेक्स में लंदन स्कूल ऑफ प्रिंटिंग से स्क्रीन प्रिंटिंग में डिप्लोमा किया। वर्ष 1967 से 1971 के बीच उन्होंने स्क्रीन प्रिंटर के रूप में लंदन में काम भी किया।
कला समीक्षक उमा नायर के अनुसार बावा, कला में नव आंदोलन का हिस्सा थे। रंगों की उनकी समझ अद्भुत थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications