पाक में आत्मघाती हमला, 43 की मौत

pakistan map
इस्लामाबाद, 29 दिसम्बरः पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत के एक मतदान केंद्र पर हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। 'तालिबान हमदर्द' नामक एक आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है ।

पश्चिमोत्तर प्रांत के बुनेर जिले में संसदीय उपचुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार में विस्फोट कर दिया। दुर्घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटे कर्मचारियों ने कहा है कि सोमवार को मलबे से पांच और शव बरामद किए गए।

राहतकर्मी हमद खान ने बताया कि रविवार को मतदान केंद्र के समीप एक व्यक्ति सुजुकी कार से पहुंचा और लोगों से मतदान की स्थिति के बारे में बातचीत की, इसके बाद उसने कार को उड़ा दिया।

खान ने कहा कि इस विस्फोट में कार चालक भी मारा गया। पुलिस के अनुसार एक आतंकवादी संगठन 'तालिबान हमदर्द' ने एक एफएम रेडियो स्टेशन से हमले की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की।

'तालिबान हमदर्द' ने कहा कि वह चुनाव का विरोध करता है। दूसरी ओर गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने ऐसी किसी भी जानकारी से इंकार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+