पाकिस्तान भी है आतंकवाद से पीड़ित: जरदारी

Asif Ali Zardari
इस्लामाबाद, 28 दिसम्बर: भारत द्वारा कूटनीतिक मोड़ लिये जाने के बाद अब पाकिस्‍तान ने भी कुछ ऐसा ही रुख दिखाया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी यह स्‍वीकार किया है कि उनका देश भी कैंसर रूपी आतंकवाद से ग्रसित है। उन्‍होंने कहा कि युद्ध इसका हल नहीं है। साथ ही जरदारी ने भारत को धमकी भरे बयानों के प्रति सचेत रहने को कहा।

जरदारी ने माना कि पाक में 'नॉन स्टेट एक्टर्स' सक्रिय हैं। उन्होंने इस शब्द का प्रयोग पिछले माह मुंबई हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों के संदर्भ में किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दिवंगत पत्नी बेनजीर भुट्टो की पहली पुण्य तिथि पर सिंध प्रांत के नाओ डेरो में जरदारी ने कहा कि, 'हमारे यहां समस्याएं हैं? हां हमारे यहां समस्याएं हैं। हमारे यहां नॉन स्टेट एक्टर्स हैं? हां, हमारे यहां नॉन स्टेट एक्टर्स हैं।'

जरदारी ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को सचेत किया कि आतंकवादी अपने एजेंडे को भारत और पाकिस्तान पर थोप रहे हैं।

जरदारी ने कहा कि आतंकवाद से सभी पीड़ित हैं। हम, आप, हमारा क्षेत्र और हमारा देश। आतंकवाद की मार हम भी झेलते रहे हैं। हमने अपने लोग खोए हैं। इसके बावजूद हमने कभी जंग की बात नहीं की। हमने कभी बदले की बात नहीं की।

जरदारी ने कहा कि वो इस बात को स्‍वीकार करते है कि पाकिस्‍तान में भी कैंसर है। इसे खत्म करने के लिए वो समाधान ढूंढ़ेंगे। जरदारी ने कहा, 'आतंकवादी का खत्‍मा आज की जरूरत है। हमें लोकतंत्र की आजादी दीजिए, हमें विकल्प की आजादी दीजिए।'

अमेरिका और भारत के संदर्भ में जरदारी ने कहा कि हम दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र से कहना चाहते हैं कि वो हमारी सुनें, हमसे सीखें। हमारे पास आपसे बांटने के लिए अनुभव है। हमने अपने लोग खोए हैं। हमें जंग के बारे में बात करने की जरूरत नहीं है। हम बदले के बारे में बात नहीं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+