अमेरिका ने इजरायल को चेताया

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता गार्डन जोहंड्रो ने इस संबंध में कहा है कि हमास के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में इजरायल को आम नागरिकों को निशाना न बनायें। जोहंड्रो ने इजरायल पर हमले और आतंकवाद को संरक्षण देने के लिए हमास
की निंदा की।
टेक्सास के क्रावफोर्ड स्थित अपने फार्म हाउस में क्रिसमस की छुट्टियां मना रहे राष्ट्रपति जार्ज बुश ने मध्य पूर्व की स्थिति पर विदेशमंत्री कोंडोलिजा राइस से चर्चा की। इजरायल के हमले के संबंध में उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
स्टीफन हैडली ने विस्तृत जानकारी दी।
जोहंड्रो के मुताबिक बुश ने मध्य पूर्व की ताजा स्थिति के बारे में सऊदी शाह अब्दुल्ला से टेलीफोन पर बात भीकी। दोनों के बीच बातचीत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया।
उधर निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रवक्ता ब्रूक एंडरसन ने कहा कि ओबामा गाजा की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विदेशमंत्री कोंडोलिजा राइस ने 19 दिसम्बर को समाप्त हुए संघर्ष विराम समझौते को तुरंत लागू करने पर जोर दिया है। राइस ने संघर्ष विराम तोड़ने और हिंसा आरंभ करने के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया।


Click it and Unblock the Notifications