जम्मू-कश्मीर में एसएमएस पर प्रतिबंध हटा

सभी कंपनियों की एसएमएस सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में शनिवार को जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों में मैसेज भेजकर सभी मोबाइल ग्राहकों के पास यह सूचना भेज दी गई।
गौरतलब है कि अमरनाथ जमीन विवाद गहराने के बाद प्रदेश में हुई हिंसक वारदातों को देखते हुए एक अगस्त को राज्य में एसएमएस सेवाओं पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications