पाक सरहद का बीएसएफ प्रमुख ने दौरा किया

सरहद पर स्थिति का जायजा लेने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक एमएल कुमावत ने पंजाब के अमृतसर और फीरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया।
बीएसएफ के अधिकारियों ने भले ही इसे नियमित दौरे का हिस्सा करार दिया है, लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ के अधिकारियों ने कुमावत को सीमा पार पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों से अवगत कराया।


Click it and Unblock the Notifications