छत्तीसगढ़ में 14 बम बरामद

राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गिरधारी नायक ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो जगहों से हमने 14 बम बरामद किए हैं। पता चला है कि इन बमों को पड़ोसी राज्य उड़ीस से लौह अयस्क लदे एक ट्रेन से यहां भेजा गया था।
नायक के मुताबिक इन बमों का आकार 105 मिलीमीटर का था। मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित आयुध करखाना के विशेषज्ञों को बुलाकर इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications