'पाक में भारतीय उच्चायुक्त को वापस बुलायें'

BJP logo
नई दिल्ली, 27 दिसम्बर: भारत और पाकिस्‍तान के बिगड़ते रिश्‍तों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र में आसीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार से पाकिस्तान में मौजूद भारतीय उच्‍चायुक्‍त को वापस बुलाने की मांग की है। साथ ही सभी प्रकार के आवागमन बंद करने की मांग की है।

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि पाकिस्तान के रुख को देखते हुए भारत को और अधिक कड़े राजनयिक उपाय करने चाहिए।

दोनों देशों के बीच आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जाना चाहिए। साथ ही सरकार को पाकिस्तान स्थित अपने उच्चायोग के क्रियाकलाप को कम करने और अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने के बारे में भी विचार करना चाहिए।

भाजपा ने पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को एक आतंकवादी संगठन घोषित कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग रखी है।

इसके अलावा भाजपा ने कहा कि दाउद इब्राहीम के जन्मदिन पर शुक्रवार को इस्लामाबाद में हुए समारोह में आईएसआई अधिकारियों की कथित संलिप्तता इसका अगला ठोस प्रमाण है। इससे यह साफ हो गया है कि हाल की गतिविधियों से पाकिस्‍तान आतंकवाद का गढ़ बन चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+