Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विस चुनाव: उमर, मुफ्ती और महबूबा विजयी

Jammu-Kashmir map
श्रीनगर, 28 दिसम्बर: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद और उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती विधानसभा चुनाव जीत गए हैं।

अब्दुल्ला ने गांदेरबल सीट पीडीपी से हथिया ली है। उन्होंने पीडीपी उम्मीदवार को पराजित किया। पिछले चुनाव में वह यहां हार गए थे।

उधर, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती वाची विधानसभा सीट से और उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद अनंतनाग से निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

फारुख अब्‍दुल्‍ला जीते

नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला हजरतबल विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं।

फारूक अब्दुल्ला हजरतबल के अलावा सोनावार विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल वह सोनावार में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं। उनके पुत्र उमर अब्दुल्ल भी गांदेरबल से चुनाव जीत गए हैं।

राज्य की कुल 87 सीटों में से अब तक छह के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं जिनमें से चार सीटें नेशनल कांफ्रेंस के खाते में गईं हैं। वह 23 अन्य सीटों पर भी बढ़त बनाए हुए

जम्मू कश्मीर में 11 वीं विधानसभा के लिए रविवार को जारी मतगणना में नेशनल कांफ्रेंस 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि एक सीट पर उसने जीत हासिल कर ली है।

रविवार सुबह नौ बजे मतगणना शुरू होने के तीन घंटों के बाद नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार 24 सीटों पर, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के उम्मीदवार 20 सीटों पर, कांग्रेस के उम्मीदवार 14 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार 12 सीटों पर अपने निकटतम उम्मीदवारों से आगे चल रहे हैं। नेशनल कांफ्रेंस ने कूपवाड़ा जिले की गुरेज सीट पर जीत हासिल की है।

राज्य में 17 नवंबर से 24 दिसम्बर के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था। मतदान के दौरान राज्य के लगभग 63 फीसदी मतदाताओं ने अलगाववादियों द्वारा चुनावों का बहिष्कार करने की अपील को ठुकराते हुए अपने मताधिकार का उपयोग किया था।

विश्लेषकों ने 87 सीटों वाली राज्य विधानसभा में इस बार अनेक चुनाव विश्लेषकों ने किसी एक दल को बहुमत न मिलने का अनुमान प्रकट किया है।

वर्ष 2002 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस 28 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। उस चुनाव में कांग्रेस को 20 पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को 16 और निर्दलीयों को 15 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

इसके अतिरिक्त पैंथर्स पार्टी को चार और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दो जबकि भारतीय जनता को महज एक सीट पर जीत हासिल हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+