हमें कमजोर करने की कोशिशों से भारत हुआ है और मजबूत : प्रधानमंत्री (लीड-1)
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री भीमसेन सचर की याद में एक व्याख्यान में प्रधानमंत्री ने कहा, "पिछली शताब्दी में एकजुट भारत ने इतिहास बनाया है और एकजुट भारत प्रगति के रास्ते पर चलते हुए ऐसा करता रहेगा। जो लोग हमारी एकता को कमजोर करने और हमारे राष्ट्र को चोट पहुंचाने की चाहत रखते हैं उन्हें याद रखना चाहिए कि भारत हमेशा मजबूत बनकर उभरा है।"
उन्होंने कहा, "इतिहास का पलड़ा हमारे पक्ष में रहा है। जो हमें खारिज होते देखना चाहते हैं उनको निराशा हाथ लगेगी। भारत जानता है कि उसे चुनौतियों से कैसे निपटना है और ऐसा ही होगा।"
उन्होंने कहा, "विश्व हमें उभरती हुई ताकत के रूप में देख रहा है। यह आधुनिक इतिहास में किसी के भी द्वारा की गई यात्रा से ज्यादा महत्वपूर्ण है। लेकिन हमें मीलों दूरी तय करनी है और कई चट्टानों को पार करना है।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के सामने पुरानी चुनौतियों के साथ-साथ नई समस्याएं पैदा हुई है। देश के निर्माताओं ने जो लक्ष्य तय किया था उसे हासिल करने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा, "नए भारत की जहाज अभी किनारे तक नहीं पहुंची है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।