क्रिसमस मनाने पर्यटक पहुंचे बेथेलहम

दुनियाभर से आए इन तीर्थयात्रियों पर आर्थिक संकट का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा।
टैक्सी चालक बसम अवदू ने कहा मैं आर्थिक मंदी की वजह से थोड़ा चिंतित था लेकिन पर्यटकों के आने वजह से उम्मीद बढ़ गई।
सभी होटल पूरी तरह बुक हैं और हमारे पास सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है। इससे यहां पहले होने वाले समारोहों की अच्छी यादें पुनर्जीवित हो गई है।
गुजरात से आए भारतीय पर्यटक कदच्छा जखारा हजा ने कहा "यहां आना मेरे लिए सचमुच एक सपने जैसा है। मैंने यहां आने के लिए छह महीने पहले आवेदन किया था और जब मुझे इसकी स्वीकृति मिल गई तो मेरी खुशी का ठिकाना न रहा।"
बेथेलहम में दिनभर फलस्तीनी स्काउट्स के लड़के लड़कियां बैगपाइप बजाते रहे और जब वे मार्च करते हुए मैंगर स्क्वेयर की ओर बढ़े तो हर ओर कैरल गान की ध्वनि सुनी जा सकती थी जहां उनका स्वागत फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने किया।


Click it and Unblock the Notifications