भारत को गिरफ्तारी की जानकारी नहीं

indian flag
इस्लामाबाद, 26 दिसंबर: पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुए कार बम हमले के सिलसिले में पाक ने कथित रुप से भारतीय नागरिक की गिरफ्तारी की है।

हालांकि भारत को अभी तक जानकारी नहीं दी गई है। भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी ने कहा "हमें पाकिस्तानी अधिकारियों ने लाहौर में किसी भारतीय नागरिक की गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।"

टेलीविजन चैनलों ने कल रात अपनी रिपोर्ट में कहा था कि लाहौर में सरकारी अधिकारियों के परिसर में हुए कार बम विस्फोट मामले में कथित तौर पर एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

इस धमाके में एक महिला की मौत हो गयी जबकि चार अन्य लोग जख्मी हो गये। पाकिस्तान का यह दावा मुंबई हमलों के बाद भारत के साथ बढ़ रहे दबाव के बीच आया है।

भारत ने मुंबई हमलों के लिये पाकिस्तान में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा समेत अन्य तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कुछ चैनलों ने जहां गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सतीश आनंद शुक्ल के रूप में की है वहीं कुछ ने उसका नाम सतीश आनंद शर्मा बताया है।

पाकिस्तानी पुलिस और खुफिया सूत्रों के हवाले से चैनलों की रिपोर्ट में दावा किया है कि गिरफ्तार व्यक्ति कोलकाता का रहने वाला है और उसने कथित तौर पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में तीन साल तक काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+