पाकः भारत बंद करे आतंकी शिविर

asif ali zardari
इस्लामाबाद, 26 दिसंबर: आतंकवादी संगठनों को प्रश्रय देने वाला पाकिस्तान अब भारत पर ही उल्टे आरोप लगा रहा है।

पाक ने विश्व समुदाय से आग्रह किया कि वह भारत में मौजूद आतंकवादी अड्डों को खत्म करने तथा पाकिस्तान विरोधी दुष्प्रचार रोकने के लिए दबाव डाले1 पाक संसद ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया।

पाकिस्तानी संसद “राष्ट्रीय असेम्बली" में विदेश राज्यमंत्री मलिक अहमद ने प्रस्ताव पेश करते हुए भारत को उसी के आरोपों के कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की।

अहमद ने कहा कि “पाकिस्तान शांति और स्थिरता चाहता है तथा भारत के साथ तनाव भी खत्म करने का इच्छुक है"। असेम्बली में प्रस्तुत प्रस्ताव में विश्व समुदाय से कहा गया कि वह भारत पर उसके यहां मौजूद आतंकवादी अड्डे बंद करने का दबाव डाले।

जबकि प्रस्ताव में भारत में आतंकवादी अड्डों का कोई ब्यौरा नहीं दिया गया है। प्रस्ताव में 26 नवम्बर के मुम्बई आतंकवादी हमलों का दोष भी भारत के मत्थे मढ़ दिया गया है। उसमें कहा गया है कि मुम्बई के हमले भारतीय गुप्तचर एजेंसियों की विफलता का प्रमाण है।

भारत को पाकिस्तान पर आरोप लगाना बंद कर देना चाहिए। प्रस्ताव पारित करने के बाद असेम्बली का सत्र स्थगित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+