पाक ने 'उचित जवाब' की बात दोहराई

गुरुवार शाम लाड़काना में पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की पहली बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में गिलानी ने कहा, "पाकिस्तान एक सभ्य देश है और वह आतंकवाद की निंदा करता है लेकिन यदि हम पर युद्ध थोपा जाता है तो हम इसका माकूल जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"
लाड़काना में संवाददाता सम्मेलन से कुछ घंटे पहले ही लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन में गिलानी ने कहा था, "युद्ध का सवाल ही नहीं उठता है। भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम भारत के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं।"
मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान गिरफ्तार मोहम्मद आमिर अजमल कसाब को पाकिस्तानी नागरिक मानने से इंकार करते हुए गिलानी ने कहा कि भारत ने जिन लोगों के नाम भेजे हैं वे पाकिस्तानी नागरिक नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications