तिरुपति दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी गुरुवार देर शाम विशेष विमान से अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी के मंदिर पहुंचे और मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के सूत्रों के मुताबिक मुकेश अपने परिवार के साथ तिरुमाला की पहाडि़यों पर स्थित एक होटल में रुके और शुक्रवार को यहां से रवाना हुए।
कई बार तिरुपति के दर्शन को आ चुके मुकेश अंबानी ने इस साल यहां एक गेस्ट हाउस बनाने के लिए दस करोड़ रुपए दान के रूप में दिये थे।
गौरतलब है कि गुरुवार को रिलायंस पेट्रोलियम ने इतिहास रचते हुए विश्व का सबसे बड़ा रिफाइनरी संयत्र स्थापित किया। जामनगर में स्थित इस संयत्र में 580,000 बैरल तेल प्रतिदिन रिफाइन किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications