इंदौर में लगेगा पानी का आपातकाल

इंदौर व आसपास के जिलों में पानी की भीषण दिक्कत है। आम तौर पर यहां 40 इंच वर्षा होती है, लेकिन इस साल सिर्फ 20 इंच बारिश हुई। यहां जलापूर्ति बिलावली तालाब, यशवंत सागर और नर्मदा से होती है।
इस बार बिलावली तालाब से शहर को पानी नहीं मिल पाया, जबकि यशवंत सागर में फरवरी तक के लिए ही पानी है। यही नहीं, नर्मदा से पानी लाने के तीसरे चरण का काम अभी पूरा नहीं हो सका है।
शहर के लोगों को पानी के गंभीर संकट से गुजरना पड़ रहा है। बोरिंग सूख चुके हैं और जल स्तर 600 फुट नीचे तक पहुंच गया है।
पानी के इस संकट पर नगर निगम में एक बैठक बुलाई गई। बैठक के बाद नगर निगम परिषद के सभापति शंकर लालवानी ने बताया कि फरवरी से जून तक यहां पानी का आपातकाल लगा दिया जाएगा।
पांच माह के इस आपातकाल में नर्मदा के पानी का उपयोग सिर्फ पीने के लिए होगा। इसके बाद इनका अधिग्रहण होगा और पुरानी बाबड़ी आदि का रख-रखाव किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications