हॉस्पिटेलिटी उद्योग पर मंदी का कहर

एक ओर जहां इस क्षेत्र को वैश्विक मंदी की मार ने प्रभावित किया तो दूसरी ओर मुंबई में हाल ही में हुए आतंकी हमलों ने माहौल और बिगाड़ दिया।
साल की शुरूआत अच्छे माहौल में हुई। तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अपने बजट में दो तीन और चार सितारा होटलों की स्थापना करने वालों को पांच साल की कर रियायत की घोषणा की।
इसके बाद 25 कंपनियों ने 34,000 करोड़ रूपये का निवेश कर डाला। इनमें आतिथ्य समूह और नई रीयल इस्टेट कंपनियां शामिल थीं। न सिर्फ छोटे बल्कि पांच सितारा और लक्जरी होटलों के निर्माण के लिए भी निवेश योजनाओं की घोषणा की ग


Click it and Unblock the Notifications