इनबेव लगाएगी उत्तर भारत में इकाई

इनबेव बीयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजा मुखर्जी ने बताया कि कंपनी की तीसरी इकाई हरियाणा अथवा राजस्थान में स्थित हो सकती है। भूमि की कीमत समेत इस यूनिट की अनुमानित लागत 70 80 करोड़ होगी।
फिलहाल इनबेव के उत्पाद दिल्ली मध्य प्रदेश और कर्नाटक में उपलब्ध हैं जबकि 2009 के दूसरी तिमाही तक यह महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी मिलेंगे।
कंपनी उत्तर भारत में प्रतिवर्ष 34 अरब केस की उत्पादन क्षमता की ब्रेवरी लगाने के बारे में विचार कर रही है। इसके साथ ही कंपनी ब्रेवरी निर्माण के लिए अन्य राज्यों से अनुबंध करने की प्रक्रिया में है।
उन्होंने बताया कि कंपनी ने स्थानीय बाजार के लिए हाल में ही मध्य प्रदेश और कर्नाटक के स्थानीय बीयर निर्माताओं से टेननेट का उत्पादन शुरू करवाया है।


Click it and Unblock the Notifications