फ्यूचर अब स्वास्थ्य बीमा की ओर
मुंबई, 26 दिसंबर: निजी क्षेत्र की गैर जीवन बीमा कंपनी फ्यूचर जेनरेली इंडिया इंश्योरेंस स्वास्थ्य बीमा पर ध्यान केन्द्रित कर रही है और वित्त वर्ष 2010 तक वह नये उत्पाद लांच करने की योजना बना रही है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी दीपक सूद ने बताया हमें स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र से काफी उम्मीदें हैं। हमने इस क्षेत्र में परिचालन विस्तार की योजना बनाई है। हम मार्च 2009 के बाद कुछ स्वास्थ्य बीमा उत्पादों की शुरूआत करेंगे।
उन्होंने बताया कि कंपनी ने वितरण नेटवर्क और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications