शुल्क में कटौती से सीमेंट के दाम घटे

सीएमआईई ने अपनी मासिक समीक्षा में कहा रीयल एस्टेट क्षेत्र में मंदी को देखते हुए हाल के महीनों में सीमेंट की मांग घट गई है। इसके परिणाम स्वरूप पूर्वी एवं उत्तरी क्षेत्र में कीमतों में नरमी आई है।
केन्द्र सरकार ने 7 दिसंबर को उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की थी। इसके साथ ही बोरी बंद सीमेंट पर उत्पाद शुल्क 12 फीसदी से घटकर 8 फीसदी पर आ गया।
सरकार की इस पहल से ज्यादातर सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट के दाम में प्रति बोरी 4-.6 रुपये कमी करने की घोषणा की है।
समीक्षा के मुताबिक अक्तूबर में सीमेंट उत्पादन 7 फीसदी की विकास दर से बढ़कर 1.48 करोड़ टन रहा।
जहां पश्चिमी एवं मध्य क्षेत्र में उत्पादन लगभग स्थिर रहा वहीं उत्तरी एवं दक्षिणी क्षेत्रों में उत्पादन में 8-12 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications