भाषण पर पाबंदी का राज पर असर नहीं

Raj Thackeray
मुंबई, 26 दिसंबर: मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के दौरान शांत रहे महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने इस बात से खुशी जाहिर की है, कि ऐसे समय में कम से कम उन्‍हें लोगों ने याद किया। लेकिन हां राज ठाकरे ने कहा है कि सरकार ने भाषण देने पर प्रतिबंध लगाया है, न कि कोर्ट ने।

यह कहकर राज ठाकरे ने कहा कि बोलने पर लगी पाबंधी का उनपर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

ज्ञात हो कि मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान यह सवाल उभर कर सामने आया था कि ऐसे समय में राज ठाकरे कहां हैं। वो अब क्यों नहीं सामने आते? लोगों ने यह बात भले ही गुस्से में कही हो, राज ठाकरे इसे गलत नहीं मानते। वो तो यह सोचकर खुश हैं कि ऐसे समय में भी लोगों को उनकी याद आई।

मीडिया से बातचीत के दौरान राज ने कहा कि भाषण पर लगी पाबंदी के बाद मैं पहली बार बोल रहां हूं। मुझे मजा आता है जब मीडिया उनके पास आता है और वो उनको यह बताते हैं कि पाबंदी है।

राज ने कहा कि पाबंदी कार्ट ने नहीं लगाई है। यह सरकार की लगाई हुई पाबंदी है और मैं कभी भी बोलूंगा। राज ठाकरे पर लगे एक और केस के बारे में पूछने पर उन्‍होंने जवाब दिया कि अभी इतने केस हुए हैं उनमें और एक जुड़ जाएगा। क्या फर्क पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+